नैनीताल: बल्दियाखान की महिला सात दिनों से लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

ख़बर शेयर करें

नैनीताल से अंकिता मेहरा की रिपोर्ट

नैनीताल। तल्लीताल थाना क्षेत्र के बल्दियाखान से एक 34 वर्षीय महिला के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, रेनू बिष्ट पत्नी भगवत सिंह, निवासी बल्दियाखान, 17 जुलाई 2026 की रात करीब 11 बजे घर से बिना किसी को बताए निकल गई थीं। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों परिचितों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। अंततः उन्होंने तल्लीताल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए महिला की तलाश कर रही है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को रेनू बिष्ट के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल तल्लीताल थाना पुलिस को सूचित करें, ताकि उन्हें सकुशल खोजा जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page