कुमाऊं विश्वविद्यालय में UG एवं PG प्रवेश के लिए पुनः पंजीकरण का अवसर, 19 सितंबर से खुलेगा पोर्टल

ख़बर शेयर करें


कुमाऊं विश्वविद्यालय तथा उससे संबद्ध महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026 के स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को पुनः पंजीकरण का अवसर प्रदान किया गया है।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी प्रवेश सूचना के अनुसार स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रवेश पोर्टल 19 सितंबर 2026 को प्रातः 10:30 बजे से नए पंजीकरण के लिए लाइव होंगे। विद्यार्थी 21 सितंबर 2026 की रात 11:55 बजे तक अपना पंजीकरण कर सकेंगे।
इसके अतिरिक्त प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत रिव्यू एवं प्रोसेस की सुविधा 20 सितंबर से 22 सितंबर 2026 तक शाम 5:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
विश्वविद्यालय के अनुसार यह अवसर विद्यार्थियों के व्यापक हित तथा विभिन्न महाविद्यालयों में विभिन्न पाठ्यक्रमों में उपलब्ध रिक्त सीटों को ध्यान में रखते हुए प्रदान किया गया है। इससे उन विद्यार्थियों को भी प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जो निर्धारित अवधि में पंजीकरण नहीं कर पाए थे।
विश्वविद्यालय ने इच्छुक विद्यार्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर पंजीकरण एवं प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page