आयुक्त ने लिव-इन में रह रहे दोनों पक्षों को कार्यालय में तलब कर उनकी समस्या का समाधान किया, तीन माह में 7 लाख लौटाने के निर्देश

ख़बर शेयर करें

आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शुक्रवार को कैम्प कार्यालय में भूमि सम्बन्धित विवाद, स्कूल की फीस माफ करने, भरण पोषण, भूमि कब्जा दिलाने आदि विभिन्न समास्याओं का मौके पर समाधान किया। प्लॉट के दाखिल-खारिज में आ रही आपत्ति पर आयुक्त ने कराया समझौता,क्रेता को वापस मिले 5 लाख

अदनान अंसारी, निवासी बनभूलपुरा ने विगत माह नवाड़ खेड़ा, गौलापार में सलीम सैफी से एक प्लॉट क्रय किया था। प्लॉट के एवज में 5 लाख रुपये की धनराशि दी गई थी तथा प्लॉट की रजिस्ट्री भी हो गई थी, लेकिन आपत्तियों के कारण दाखिल-खारिज नहीं हो पाया था। विगत जनसुनवाई में अदनान द्वारा इस समस्या से अवगत कराया गया था। आयुक्त ने आपसी समझौते के आधार पर 4.50 लाख रुपये पूर्व में तथा शेष 50 हजार रुपये की धनराशि आज शुक्रवार को वापस दिलाई गई। धनराशि वापस मिलने पर अदनान अंसारी ने आयुक्त का आभार व्यक्त किया।

आयुक्त ने लिव-इन में रह रहे दोनों पक्षों को कार्यालय में तलब कर उनकी समस्या का समाधान किया, तीन माह में 7 लाख लौटाने के निर्देश

युवती ने बताया कि वह लगभग तीन माह से लिव-इन पार्टनर के रूप में रह रही थी तथा युवक ने उससे लगभग 7 लाख रुपये का सोना एवं नगद धनराशि ली थी, जिसे वापस नहीं किया गया। युवती द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों को लिव-इन पार्टनर में रह रहे युवक ने सही बताया। मामले में समझौते के तहत आयुक्त द्वारा युवक को निर्देश दिए गए कि वह 7 लाख रुपये की धनराशि तीन माह के भीतर युवती को वापस करे। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर धनराशि वापस न करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सफाई कर्मियों की अनुपस्थिति पर आयुक्त सख्त, एक वार्ड में बायोमेट्रिक मशीन लगाने के निर्देश वार्ड में अधिकांश सफाई कर्मचारियों द्वारा सफाई कार्य नहीं करने और अनुपस्थित रहने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त ने नगर आयुक्त को निर्देश दिए हैं कि सभी वार्डों में बायोमेट्रिक मशीन लगाई जाए। आयुक्त ने कहा कि निगम में कार्यरत सुपरवाइजर नियमित रूप से वार्डों में चेकिंग करें तथा अनुपस्थित पाए जाने वाले कर्मचारियों और लापरवाही बरतने वाले सुपरवाइजरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।

गुरमुख सिंह पूर्व प्रधान दुर्गापुर ने शिकायत के माध्यम से अवगत कराया कि तुमड़िया डेम के निकट लगी ग्राम समाज की भूमि, बंजर भूमि और सिंचाई विभाग की भूमि पर स्थानीय लोगों ने कब्जा कर ज़मीन की अवैध खरीद फरोख्त की जा रही है। जिसका संज्ञान लेते हुए कुमाऊं आयुक्त ने तहसीलदार काशीपुर, नायब तहसीलदार काशीपुर, संबंधित चकबंदी अधिकारी अतिशीघ्र तुमड़िया डैम क्षेत्र का निरीक्षण कर सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को तत्काल हटाने के कड़े निर्देश दिए और संबंधितों पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। आयुक्त दीपक रावत ने सीओ चकबंदी व तहसीलदार काशीपुर को 5 दिन के अंदर कारवाही करते हुए सूचना से अवगत करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही दस्तावेजों का निरीक्षण करने और दस्तावेजों में छेड़छाड़ या अन्य अनियमितताओं को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा यदि दस्तावेजों में कोई छेड़छाड़ का मामला संज्ञान में आया तब संबंधित को पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

शिकायतकर्ता अनीता बिष्ट ने कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को शिकायत के माध्यम से बात कराया कि अपने पुत्र का गुरु तेग बहादुर स्कूल में कक्षा 9 में दाखिला कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। जहां प्रबंधक विद्यालय द्वारा संबंधित की प्रवेश परीक्षा ली गई जिसमें वह उत्तीर्ण रहा लेकिन संबंधित का एडमिशन दिया गया। जिस संबंध में कुमाऊं ने दोनों पक्षों को सुना। कुमाऊं आयुक्त ने गुरु तेग बहादुर खालसा स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया पारदर्शीता और मनमाने तरीके से दाखिला करने, दाखिले के लिए आए आवेदनकर्ताओं से दूरभाष के माध्यम से संपर्क न करने, अपने विवेक से दाखिला लेने आदि प्रकरणों की जांच सीडीओ नैनीताल के माध्यम से करवाने के निर्देश दिए और 15 दिन में जांच करने तथा दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की निर्देश दिए।

जनसुनवाई में नाहिदा निवासी गौजाजाली ने स्कूल की फीस माफ करने,शान्ति भटट ने भरण पोषण अपनी बहू से दिलवाने, किरन जोशी ने आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण आर्थिक सहायता प्रदान करने, हिमानी त्रिपाठी ने पडोसियों द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाने, फरहीन निवासी बागजाला ने पारिवारिक खर्च ना देने के सम्बन्ध में राहुल लोहनी ने भूमि से कब्जा छुडवाने का अनुरोध किया। जनसुनवाई में आयुक्त द्वारा अधिकांश शिकायतों का समाधान मौके पर किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page