नैनीताल नगर के होनहार छात्र नकुल सिंह बिष्ट ने पास यूजीसी नेट (UGC NET की परीक्षा
नैनीताल नगर के होनहार छात्र नकुल सिंह बिष्ट ने यूजीसी नेट (UGC NET की परीक्षा उत्तीर्ण की है । नकुल डीएसबी परिसर में कार्यरत डॉ मनोज सिह बिष्ट एवं आल सेंट कालेज में कार्यरत समिता बिष्ट के पुत्र है। नकुल ने प्रारम्भिक शिक्षा होली ऐन्जिल,सेंट जोसेफ नैनीताल से ग्रहण करने के पश्चात दिल्ली विश्वविद्यालय से बी ए अंग्रेजी ( आनर्स) किया। उन्होंने इसी विषय मे स्नातकोत्तर की परीक्षा इसी वर्ष डी एस बी परिसर नैनीताल से उत्तीर्ण की। नकुल वर्तमान में प्रो हरी प्रिया पाठक के निर्देशन में अपना शोध कार्य कर रहे हैं।
उनकी उपलब्धि पर पूर्व प्रो इंदु पाठक,प्रो डी एस बिष्ट, नरेन्द्र बिष्ट, विनीता बिष्ट, सहित कूटा अध्यक्ष प्रो.ललित तिवारी ,डॉ नीलू ,डॉ दीपक ,डॉ युगल ,डॉ संतोष ,डॉ कुबेर ,डॉ शिवांगी ,डॉ दीपिका डॉ अनिल बिष्ट , डॉ अशोक कुमार सहित एलुमनी सेल के डॉ बी एस कालाकोटी ,डॉ ज्योति कांडपाल ,डॉ मीना पांडे , शैलेन्द्र बरगली ने बधाई एवं शुभ कामनाएं दी है ।


