ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में पंचायती राज अधिकारियों के लिए एआई कार्यशाला का समापन

भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल कैंपस में पंचायती राज विभाग, उत्तराखंड सरकार के 40 अधिकारियों के लिए आयोजित दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हुआ। “प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग, एआई टूल्स एंड एप्लीकेशंस” विषय पर आयोजित कार्यशाला में अधिकारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और डिजिटल टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया।

ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) कमल घनशाला के विजन तथा भीमताल कैंपस के निदेशक के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यशाला का उद्देश्य सरकारी कार्यों में तकनीक के प्रभावी उपयोग के माध्यम से प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाना रहा।

कार्यशाला के दूसरे दिन डेटा प्रबंधन और एडवांस स्प्रेडशीट स्किल्स पर विशेष जोर दिया गया। प्रो. (डॉ.) नवीन तिवारी ने एक्सेल के मूलभूत पहलुओं, स्प्रेडशीट प्रबंधन, डेटा एंट्री शॉर्टकट्स और फॉर्मेटिंग की जानकारी दी। प्रो. (डॉ.) संदीप कुमार बुधानी, विभागाध्यक्ष, डीसीए, ने एक्सेल फॉर्मूलों, कंडीशनल फॉर्मेटिंग और प्रोफेशनल चार्ट्स के माध्यम से रिपोर्ट, बजट एवं आधिकारिक दस्तावेज तैयार करने के तरीके बताए।

प्रो. (डॉ.) जितेंद्र चौधरी ने माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट पर व्यावहारिक सत्र में वर्ड, एक्सेल, पावरपॉइंट और आउटलुक में एआई के उपयोग का प्रदर्शन किया। वहीं डॉ. जनमेजय पंत ने एआई आधारित प्रस्तुतियों और मीटिंग ब्रीफ तैयार करने के तरीके बताए।
समापन अवसर पर प्रो. (डॉ.) संदीप कुमार बुधानी, विभागाध्यक्ष, डीसीए एवं संयोजक ने प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। अधिकारियों ने कार्यशाला को उपयोगी बताते हुए कहा कि एआई और डिजिटल टूल्स की जानकारी उनके दैनिक कार्यालयीन कार्यों को अधिक सरल एवं प्रभावी बनाने में सहायक होगी।
कार्यशाला के सफल आयोजन एवं समन्वय के लिए डॉ. श्याम एस. कापड़ी, एसोसिएट प्रोफेसर एवं असिस्टेंट डीन (ट्रेनिंग एंड प्रोजेक्ट्स) की भूमिका की सराहना की गई। प्रो. संदीप कुमार बुधानी, संयोजक और गोविंद जेठी, सह-संयोजक के सहयोग को भी कार्यक्रम के सुचारु संचालन में महत्वपूर्ण बताया गया।

कार्यशाला को उत्तराखंड में डिजिटल क्षमताओं को मजबूत करने और तकनीक आधारित प्रशासन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।


