जिला सूचना अधिकारी नैनीताल गिरिजा शंकर जोशी का हार्ट अटैक से निधन, शोक की लहर
जिला सूचना अधिकारी नैनीताल गिरिजा शंकर जोशी जी का हार्ट अटैक से निधन, शोक की लहर, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे
नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी श्री गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने भी जिला सूचना अधिकारी श्री गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
ADVERTISEMENTS


