नैनीताल में ऐतिहासिक माँ नंदा देवी महोत्सव का विधिवत हुआ उद्घाटन, देखिये पूरी वीडियो….
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में उत्तराखंड के प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं धार्मिक माँ नंदा देवी महोत्सव का विधिवत शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांसद अजय भट्ट व विधायक सरिता आर्या ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन अवसर पर डॉ महेन्द्र सिंह पाल, दिनेश आर्या, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, मनोज जोशी, दयाकिशन पोखरिया, हेम आर्या, उपजिलाधिकारी नवाजिश खलिक, जगदीश बवाड़ी, मल्लीताल कोतवाल राजेंद्र रावत, मारुती नंदन साह, शांति मेहरा, मोहित साह, अनुपम बगड़वाल, मुकेश जोशी के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्वलित कर माँ नंदा-सुनंदा का आशीर्वाद लिया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
माँ नंदा देवी महोत्सव नैनीताल की समृद्ध धार्मिक, सांस्कृतिक एवं लोक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय लोगों के साथ ही देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु एवं पर्यटक भी हिस्सा लेते हैं।
महोत्सव को लेकर नैनीताल में उत्साह का माहौल बना हुआ है और मंदिर परिसर सहित नगर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष सजावट की गई है।


