श्री गुरु राम राय पीजी कॉलेज देहरादून की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा एक वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

ख़बर शेयर करें

आज दिनांक 12 अगस्त 2026 को श्री गुरु राम राय पीजी कॉलेज, देहरादून की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा एक वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वाद -विवाद प्रतियोगिता का शीर्षक “क्या कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) मानवीय सृजनात्मक व रचनात्मकता के लिए खतरा है” था।
प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने अपने-अपने विचार बड़े तार्किक रूप से रखें। अधिकतम विद्यार्थियों ने शीर्षक के विरोध में अपने विचार व्यक्त किया।


प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः निहारिका खाती, प्रिंसी पांडे व अर्चना पाल रहे। तीनो स्थानों पर बीएससी की छात्रायें विजयी रहीं।


आज की प्रतियोगिता में प्रो.हर्षवर्धन पंत एवं डॉ हरीश चंद्र जोशी निर्णायकों की भूमिका में रहें।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर प्रदीप सिंह, नव नियुक्त कार्यक्रम अधिकारी प्रो. दीपाली सिंघल, डॉ श्यामवीर सिंह सहित अनेक शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page