Samachar UK

समाचार UK उत्तराखंड तथा देश विदेश की ताज़ा खबरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है जो ख़बरों को जन-जन तक प्रसारित करने का प्रयासबद्ध है।

सिडबी का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2020 की तुलना में वित्त वर्ष 2021 में 3.6 प्रतिशत बढ़ा

सिडबी का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2020 की तुलना में वित्त वर्ष 2021 में 3.6 प्रतिशत बढ़ा देहरादून-16 जुलाई 2021-...

प्रकृति को समर्पित उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला पर्व

प्रकृति को समर्पित उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला पर्व पर आज नैनीताल ताईक्वोंडो क्लब के सचिव श्री विनोद कुमार वैद्य के...

यूजीसी मानव संसाधन विकास केंद्र कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल

नैनीताल संपन्नता, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के अवसर पर यूजीसी मानव संसाधन विकास...

पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ-प्रो.ललित तिवारी

पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओपेड़ धरती पर सबसे पुरानें जीव है औ ये कभी भी ज्यादा उम्र की वजह से नही...

हरेला पर्व के शुभ अवसर पर क्षेत्रीय विधायक संजीव आर्य ने संयुक्त रूप से किया पौधारोपण

नैनीताल - हरेला पर्व के शुभ अवसर पर वन विभाग द्वारा भूमियाधार में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें...

उत्तराखंड के प्रकृति पर्वों को कुविवि के पाठ्यक्रम में किया जायेगा शामिल – कुलपति, प्रो० एन०के० जोशी

कुमाऊँ विश्वविद्यालय के प्रशासनिक परिसर एवं कृषि विज्ञान विभाग में आज हरेला पर्व के अवसर पर अधिकारियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारिगणों...

कुमाऊं का पौराणिक त्यौहार है हरेला, आइये जानते है क्या है इसकी विशेषता

कुमाऊं का पौराणिक त्यौहार है हरेला। कुमाऊं मैं हरेला पर्व धार्मिक व पौराणिक महत्व का है। सावन मास के प्रथम...

06 खेल अधिकारी,11 फील्ड सहायक,09 वैयक्तिक सहायक-।।, 04 प्रशासनिक अधिकारी,09 मुख्य सहायक,02 वैयक्तिक सहायक-।,25 एडवेंचर विंग के पदों सहित कुल 126 पदों पर होगी शीघ्र भर्ती

देहरादून - प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को विभागों में रिक्त पड़े पदों को शीघ्र भरने और चमोली स्थिर घेस ट्रेक को खोलने की बात कही है। प्रदेश के पर्यटन एवं सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद, गढ़ी कैंट स्थित सभागार में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को विभागों में रिक्त पड़े पदों को शीघ्र भरने के निर्देश देते हुए शत प्रतिशत बजट खर्च करने की हिदायत देने के अलावा कार्यों में लापरवाही बरतने पर कार्यवाही की चेतावनी दी।पर्यटन और संस्कृति मंत्री श्री महाराज ने विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रसाद योजना के तहत श्री केदारनाथ के रूट पर अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए 34.78 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की ओर से अब तक 27.83 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है। योजना के तहत धाम में होने वाले सभी विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं। जबकि श्री बद्रीनाथ धाम के लिए योजना के तहत भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय की ओर से 39.23 करोड़ की  धनराशि स्वीकृत करते हुए 11.77 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है। जिसकी मदद से बद्रीनाथ धाम में योजना के तहत होने वाले कार्यों को तेजी से किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रसाद योजना के तहत गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की सुविधाओं के लिए होने वाले विकास कार्यों की 54.35 करोड़ रुपये की डीपाआर पर प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है।महाराज ने कहा कि प्रदेश भर में अनुमोदित पर्यटन सर्किटों से आच्छांदित 135 पर्यटन स्थलों को विकसित किया गया है। जिसमें गढ़वाल मंडल में 77 और कुमाऊं मंडल में 58 पर्यटन स्थल शामिल हैं।पर्यटन मंत्री ने पर्यटन सचिव को निर्देश देते हुए कहा कि आच्छांदित किय गये पर्यटन स्थलों को विकसति करने के लिए धनराशि आवंटित करें।समीक्षा बैठक के दौरान पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद मुख्यालय एवं जनपदीय कार्यालयों में 06 खेल अधिकारी, 11 फील्ड सहायक, 09 वैयक्तिक सहायक-।।, 04 प्रशासनिक अधिकारी, 09 मुख्य सहायक, 02 वैयक्तिक सहायक-।, 25 एडवेंचर विंग के पदों सहित सभी 126 पदों पर शीघ्र भर्ती के निर्देश दिए हैं। कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने संस्कृति विभाग में भी रिक्त पड़े सहायक लेखाकार, कनिष्ठ सहायक, मानचित्रकार, रसायनविद्, कनिष्ठ प्राविधिक सहायक, कनिष्ठ प्रवक्ता एवं संगीतकर्ता के सभी 31 पदों को भरने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति, लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री ने बताया कि उत्तराखंड सरकार कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने वाले प्रदेश के तीर्थयात्रियों को अब दोगुना अनुदान राशि देगी। सरकार की ओर से अभी तक प्रति यात्री 25 हजार रुपये की अनुदान राशि दी जाती थी जिसे बढ़ाकर 50 हजार रुपये करने का फैसला लिया है। इस मौके पर पर्यटन सचिव श्री दिलीप जावलकर ने कहा कि कोरोना के तेजी से कम होते मामलों के बीच उत्तराखंड पर्यटन को पटरी पर लाने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। विकास कार्यों में तेजी लाने के साथ पर्यटन स्थलों को विकसित किया जा रहा है। जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ लोगों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ आर्थिकी को मजबूत किया जा सके।बैठक में पर्यटन अपर सचिव श्री युगल किशोर पंत, जीएमवीएन प्रबंध निदेशकमहानिदेशक संस्कृति डॉ. आशीष चैहान, पर्यटन निदेशक प्रशांत कुमार आर्य, अपर मुख्यकार्यकारी अधिकारी (साहसिक पर्यटन) कर्नल अश्विन पुंडीर, निदेशक अवस्थापना कर्नल ले. दीपक खंडूरी, वित्त निदेशक जगत सिंह चैहान, संस्कृति विभाग निदेशक बीना भट्ट, अपर निदेशक पूनम चंद, विवेक चैहान, उप निदेशक योगेंद्र कुमार गंगवार, रिचर्स ऑफिसर एसएस सामंत, जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी समेत विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ----

Cm पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी हरेला पर्व की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री  श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को समर्पित...

You cannot copy content of this page