श्री राम सेवक सभा, नैनीताल में आयोजित भजन-कीर्तन एवं सामूहिक शिव आराधना कार्यक्रम श्रद्धा,भक्ति एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक हुआ सम्पन्न

ख़बर शेयर करें

साह- चौधरी समाज, नैनीताल द्वारा श्रावण (सावन) मास के पावन अवसर पर श्री राम सेवक सभा,नैनीताल में आयोजित भजन-कीर्तन एवं सामूहिक शिव आराधना कार्यक्रम श्रद्धा,भक्ति एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान भोलेनाथ के पूजन-अर्चना के साथ हुआ। इसके उपरांत सभी उपस्थित महिलाओं की भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत शिव भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा सामूहिक शिव आराधना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति, युवा साथियों एवं समाजबंधुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। सभी ने समाज में धार्मिक आस्था, आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर साह-चौधरी समाज, नैनीताल ने सभी उपस्थित श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओं एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार समाजहित एवं धार्मिक आयोजनों में सहयोग बनाए रखने की अपील की।
कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या,नगर पालिका अध्यक्ष नैनीताल डा. सरस्वती खेतवाल,दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, अध्यक्ष मनोज साह (मन दा),उपाध्यक्ष हितेश साह, उपाध्यक्ष महिला भारती साह,अमिता साह,सचिव शैलेन्द्र चौधरी,उपसचिव हर्षित साह,उपसचिव महिला ममता साह,ज्योति चौधारी,दीपा चौधरी,मीडिया प्रभारी मोहित लाल साह,सुरेश साह,सुरेश चौधरी,शैलेन्द्र साह,विमल चौधरी,घनश्याम लाल साह,सुदर्शन साह,अमिता साह, डा. बिशना साह,अतुल साह,हर्ष साह,अशोक साह, राजेंद्र लाल साह, करन साह,रक्षित साह,आभा साह,तारा राणा,मीनू बुधलाकोटी,हेमलता पांडे,मुन्नी तिवारी,कविता त्रिपाठी,मीनू साह,दया बिष्ट, प्रेमा साह,मोनिका साह,रुचि चौधरी,लता दफोटी,बबीता साह, सुमन साह,लीला ठठोला,रुचि साह,दीप्ति मिश्रा,सरिता त्रिपाठी,हेमा साह,जीवंती भट्ट,विनीता पांडे,रेशमा टंडन,संगीता साह,मंजू गुसाईं,शशि साह,धना साह,निशा साह, उज्जवला चौधरी,सुनीता वर्मा, चन्द्रा पंत,सोनिया सनवाल,दीप्ति साह,कविता त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page