कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलसचिव से मिला शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ, पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें

नैनीताल से अंकिता मेहरा की रिपोर्ट

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर स्थित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने सोमवार को विश्वविद्यालय के कुलसचिव से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने कुलसचिव का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यों के सफल संचालन की कामना की।

शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 3 अगस्त 2026 को आयोजित इस शिष्टाचार भेंट में संघ अध्यक्ष नन्दबल्लभ पालीवाल, सचिव विपिन चन्द्र, संयुक्त सचिव लाल सिंह बिष्ट, आनंद सिंह रावत, जगमोहन मेहरा, दीपक जोशी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

संघ पदाधिकारियों ने कुलसचिव को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वविद्यालय के हित में सहयोग का भरोसा भी जताया।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page