(बड़ी खबर)- हाईस्कूल के रिजल्ट खराब होने के कारण घर से भागी इस छात्रा पुलिस ने मात्र 3 घंटे में ही ढूंढ निकाला

ख़बर शेयर करें

बीती शाम हल्द्वानी के चौकी मंगल पड़ाव क्षेत्र के अंबेडकर नगर निवासी बालिका हाई स्कूल की परीक्षा में फेल हो गई और निराश होकर घर से बिना बताए चली गई। उसकी मां ने स्थानीय चौकी मंगल पड़ाव में आकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रभारी चौकी मंगल पड़ाव दिनेश चंद्र जोशी द्वारा अपनी टीम के साथ तत्काल गुमशुदा बालिका की खोजबीन शुरू कर दी। काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने मात्र 3 घंटे में ही गुमशुदा बालिका को ढूंढ निकाला और उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया । परिजनों ने पुलिस का आभार जताया। चौकी प्रभारी द्वारा बालिका को निराशा छोड़ मेहनत करने और जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण रखने के लिए प्रेरित किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page