(बड़ी खबर)- भवाली नरेश पांडे प्रकरण में नया मोड़, पहली शिकायतकर्ता युवती हिरासत में

ख़बर शेयर करें

नैनीताल से अंकिता मेहरा की रिपोर्ट

नैनीताल। भवाली व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष नरेश पांडे से जुड़े चर्चित मामले में गुरुवार को नया घटनाक्रम सामने आया। मामले में सबसे पहले शिकायत दर्ज कराने वाली युवती को पुलिस ने एक अन्य युवती की शिकायत के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

गौरतलब है कि इससे पहले एक शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत छात्रा ने नरेश पांडे के खिलाफ जबरन शारीरिक शोषण, दबाव बनाकर गर्भपात कराने समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए मल्लीताल कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।

मामले में नरेश पांडे की अग्रिम जमानत याचिका निचली अदालत और उत्तराखंड हाईकोर्ट दोनों से खारिज होने के बाद वह फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने एक अन्य युवती की शिकायत पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

इसी क्रम में जांच के दौरान पुलिस ने पहली शिकायतकर्ता युवती को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, दूसरी शिकायतकर्ता ने नरेश पांडे के साथ-साथ पहली शिकायतकर्ता पर भी ब्लैकमेलिंग, शारीरिक शोषण तथा जबरन शारीरिक संबंध बनवाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि संबंधित युवती को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। युवती को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किए जाने की तैयारी है।

मामले की जांच जारी है। आरोपों की अभी न्यायालय में पुष्टि नहीं हुई है और सभी पक्षों के दावों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page