Big News :- वाइन शॉप बंद होने के बाद कर रहा था यह व्यक्ति शराब की तस्करी

ख़बर शेयर करें
   प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने हेतु सभी अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।

 एसपी सिटी प्रकाश चंद्र हल्द्वानी के मार्गदर्शन,  क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा उमेश कुमार मलिक प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में दिनेश चंद्र जोशी, प्रभारी चौकी मंगलपड़ाव व पुलिस टीम द्वारा 17 अप्रैल की रात्रि हल्द्वानी के मंगलपड़ाव क्षेत्र में आंचल दुग्ध डेयरी वाली गली के पास गश्त के दौरान यंहा का निवासी शिवपुरम कमालुवा गंजा रोड मुखानी को 02 पेटी 24 पव्वे कुल (120 पव्वे) देशी गुलाब शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page