चांफी के बरसाती गधेरे में डूबने से बीएससी छात्र की मौत, दोस्तों के साथ नहाने गया था युवक

ख़बर शेयर करें

नैनीताल से अंकिता मेहरा की रिपोर्ट

भीमताल। भीमताल के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई कर रहे 20 वर्षीय छात्र की रविवार को चांफी के बरसाती गधेरे में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मुखानी (हल्द्वानी) निवासी आदित्य पाठक के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार आदित्य भीमताल स्थित एक प्रतिष्ठित कॉलेज के हॉस्टल में रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रहा था। रविवार को वह अपने दोस्तों के साथ चांफी के गधेरे में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। साथियों के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही भीमताल पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को गधेरे से बाहर निकालकर सीएचसी भीमताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस ने परिजनों को दे दी है।
एसआई महेंद्र राज सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। प्रथम दृष्टया मामला हादसा प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page