4 अगस्त को मां मनसा देवी मंदिर में होगा विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं से प्रसाद ग्रहण करने की अपील

ख़बर शेयर करें

नैनीताल से अंकिता मेहरा की रिपोर्ट

नैनीताल रोड स्थित जोखिया क्षेत्र के मां मनसा देवी मंदिर में मंगलवार, 4 अगस्त को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन टैक्सी यूनियन भवाली की ओर से किया जा रहा है।
यूनियन उपाध्यक्ष संजय लोहनी ने बताया कि हवन-पूजन के उपरांत दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों एवं धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page