केंद्र और राज्य सरकार ने जनता के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं की संचालित

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। केंद्र और राज्य सरकार ने जनता के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं। जिनका लाभ प्रत्येक घर के किसी न किसी व्यक्ति को अवश्य मिल रहा है। इसलिए बूथ अध्यक्ष और उनकी पूरी टीम जनता के बीच जाएं और भाजपा का जनाधार बढ़ाने के लिए काम करें।

यह बात भारतीय जनता पार्टी की विस्तारक योजना के प्रदेश सह संयोजक खूब सिंह विकल कही।
उन्होंने ने कहा कि बूथ अध्यक्ष और उनकी टीम अपने आपको सामान्य कार्यकर्ता न मानें। आप पार्टी की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। आप भारतीय जनता पार्टी को सशक्त बनाने का काम तो कर ही रहे हैं, उसके साथ ही आप देश के लिये भी काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत, उज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री कन्यादान, लाड़ली लक्ष्मी जैसी अनेकों योजनाओं के साथ ही सभी देशवासियों को वैक्सीन लगाने का एतिहासिक काम किया हैं। ऐसे सभी विकास कार्यों और योजनाओं को लेकर बूथ कार्यकर्ता बूथ और परिवारों तक जाएं। यही काम भाजपा को विजेता बनाएगा।
इस मौके पर विधानसभा विस्तारक आदरणीय देवेश खुल्बे, मंडल प्रभारी जिलाउपाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडल अध्यक्ष आनन्द बिष्ट, जिलाउपाध्यक्ष विवेक साह, जिला मंत्री हरीश भट्ट, अरविंद पडियार, विश्वकेतु वैद्य, भूपेंद्र बिष्ट, संजय कुमार, सभासद तारा राणा, अरुण कुमार, अशोक तिवारी, आशु उपाध्याय, फैज़ल कुरैशी व अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page