विभिन्न वर्गों के नागरिकों ने भाग लेकर शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति दिया अपना समर्थन
नैनीताल से संध्या शर्मा की रिपोर्ट
लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद सोनम वांगचुक के समर्थन में सोमवार को नैनीताल के डीएसए मैदान में शांतिपूर्ण नागरिक प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों के नागरिकों ने भाग लेकर शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि वे सोनम वांगचुक द्वारा शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जनहित के मुद्दों पर किए जा रहे प्रयासों के समर्थन में एकजुट हुए हैं। उन्होंने शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीकों से अपनी बात रखने के महत्व पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने लोकतांत्रिक संवाद, अहिंसा और संविधान में निहित अधिकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पूरे कार्यक्रम का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।


