Dm धीराज सिंह गर्ब्याल ने मान्यता प्राप्त पत्रकार स्व0 प्रशान्त दीक्षित तथा न्यूज़ चैनल के पत्रकार स्व0 हरीश आर्य के आश्रितों को शासन से प्राप्त आर्थिक सहायता के पांच-पांच लाख की धनराशि के चैक किये वितरित

ख़बर शेयर करें

नैनीताल – जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गब्र्याल ने शनिवार को शिविर कार्यालय में मान्यता प्राप्त पत्रकार स्व0 प्रशान्त दीक्षित तथा न्यूज़ चैनल के पत्रकार स्व0 हरीश आर्य की पत्नियों को शासन से प्राप्त आर्थिक सहायता के पांच-पांच लाख की धनराशि के चैक वितरित किये। जिलाधिकारी ने स्व0 प्रशान्त दीक्षित की पत्नी श्रीमती किरन दीक्षित को तथा स्व0 हरीश आर्य की पत्नी श्रीमती बसन्ती आर्या को संक्षिप्त कार्यक्रम में शासन द्वारा भेजे गये चैक दिये। गौरतलब है कि स्व0 प्रशान्त दीक्षित का निधन कोविड-19 संक्रमण से ग्रस्त होने पर ईलाज के दौरान उनकी मृत्यु होने पर शासन द्वारा यह धनराशि प्रदान की है जबकि स्व0 हरीश आर्य की मृत्यु कवरेज करने के दौरान हो गयी थी। इस संक्षिप्त कार्य क्रम में पर्यटन नगरी के पत्रकार बन्धु भी मौजूद थे। इस अवसर पर दोनो स्व0 पत्रकारों द्वारा पत्रकारिता क्षेत्र में दिये गये योगदान को याद किया गया तथा दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गयी। इस अवसर पर उप निदेशक सूचना योगेश मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार गिरीश रंजन तिवारी, किशोर जोशी, अफजल फौजी, नवीन जोशी, माधव पालीवाल, राजू पाण्डे, नवीन पालीवाल, विनोद कुमार, मुनीब रहमान, दामोदर लोहनी, गुंजन मेहरा, आकांक्षी माड़वी, संतोष बोरा आदि उपस्थित।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page