साह-चौधरी समाज नैनीताल द्वारा आयोजित “शैक्षिक उत्कृष्टता, युवा उत्कृष्टता एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह” गरिमापूर्ण वातावरण में हुआ संपन्न
नैनीताल से अंकिता मेहरा की रिपोर्ट

साह-चौधरी समाज नैनीताल द्वारा आयोजित “शैक्षिक उत्कृष्टता, युवा उत्कृष्टता एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह” गोवर्धन हॉल, मल्लीताल में गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं, वरिष्ठ नागरिकों, साहित्यकारों तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख बेतालघाट अंकित साह एवं विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक (सेवानिवृत्त), नाबार्ड प्रकाश चौधरी रहे। समाज की कार्यकारिणी द्वारा दोनों अतिथियों का मोमेंटो, पारंपरिक ऐपण एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसके पश्चात दोनों अतिथियों ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में समाज की एकता, शिक्षा, संस्कार एवं युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए साह-चौधरी समाज के इस प्रयास की सराहना की।

समारोह में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिश्नी देवी साह सम्मान से नवीन लाल साह एवं सुरेश लाल साह को सम्मानित किया गया। साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए डाॅ. बिश्ना साह एवं अमिता साह को सम्मान प्रदान किया गया।

वरिष्ठ नागरिक सम्मान से बिहारी लाल साह (हॉकी), शिरीष साह जगाती (क्रिकेट), कैप्टन ललित मोहन साह (शिक्षा एवं खेल), दुर्गा दास साह (समाजसेवा एवं चिकित्सा), भानु साह (प्रतिष्ठित होटल व्यवसायी), प्रेमा साह (तैराकी)बतथा 90 वर्ष से अधिक आयु में भी समाजसेवा के लिए समर्पित मोहिनी साह जी को सम्मानित किया गया।
विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली ज्योति साह एवं श्रीवारी साह को उनके माता-पिता के साथ सम्मानित किया गया।
युवा उत्कृष्टता सम्मान से अजय साह (क्रिकेट), शिशिर साह (फुटबॉल), गौतम साह (तैराकी) एवं अक्षय साह (विशेष स्पर्धा क्रिकेट) को सम्मानित किया गया।
शैक्षिक उत्कृष्टता सम्मान के अंतर्गत कक्षा 12 में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले अश्लेषा साह (98.75%), मान्यता साह (92.25%), शाम्भवी साह (99%),आस्था साह (93.5%), गायत्री चौधरी (94.8%), उत्कर्ष साह (91.5%), वैभव चौधरी (94%) एवं श्रेयश साह (95%) को सम्मानित किया गया। वहीं कक्षा 10 में अरुणभ गंगोला (95%), अविरल साह (92.2%),एकता चौधरी (91%), प्रियंजलि साह (91.2%)अनुभा साह (90%),अर्नव साह (97.2%), अनविता साह (94.2%)एवं तक्षम साह (90%)नको सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष मनोज साह (मन दा) ने सभी अतिथियों एवं समाजबंधुओं का स्वागत करते हुए समाज की एकजुटता एवं शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन श्री शैलेन्द्र साह ने किया। समापन अवसर पर अध्यक्ष श्री मनोज साह ने सभी अतिथियों, सम्मानित प्रतिभाओं एवं उपस्थित समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की सफलता में अध्यक्ष मनोज साह, सचिव शैलेन्द्र चौधरी, हितेश साह, भारती साह, मयंक साह,हर्षित साह ,अखिल साह, मोहित लाल साह, किशन लाल साह, दीपा चौधरी, सुरेश चौधरी, मनोज साह, ललित मोहन साह,बिमल साह,विमल चौधरी,विनय रंजन साह,डा.विनीता साह,राखी साह, कविता गंगोला ,अमिता साह,तुसी अनित साह,आलोक साह,पार्थ साह सहित समाज के सभी पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं समाजबंधुओं का उल्लेखनीय योगदान रहा।


