भुजियाघाट में बड़ा सड़क हादसा: टवेरा और बुलेट 30 मीटर गहरी खाई में गिरे, दो घायल

ख़बर शेयर करें

नैनीताल से अंकिता मेहरा की रिपोर्ट

नैनीताल। हल्द्वानी-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार देर रात तीनपानी फ्लाईओवर पर हुए हादसे के बाद रविवार दोपहर भुजियाघाट में एक और गंभीर दुर्घटना हो गई। यहां टवेरा कार और बुलेट बाइक अनियंत्रित होकर करीब 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरे, जिससे दोनों वाहन चालक घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर भुजियाघाट क्षेत्र में टवेरा कार और सामने से आ रही बुलेट बाइक की टक्कर के बाद दोनों वाहन खाई में जा गिरे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टवेरा चालक कथित रूप से गलत दिशा में वाहन चला रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से बचने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित हो गया और दोनों वाहन सड़क से नीचे खाई में जा गिरे।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। खाई में गिरी टवेरा कार (यूके 04 टीए 3921) और बुलेट बाइक (यूके 04 वाई 6350) तक पहुंचकर पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया और दोनों घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

घायल बाइक चालक की पहचान पुराण चंद्र जोशी, पुत्र रेवधार जोशी, निवासी भगवानपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page