महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल व भाजपा नेता हेम आर्य ने किया बेतालघाट में गौशाला का लोकार्पण

ख़बर शेयर करें

संवाददाता यू. एस. सीज़वाली

नैनीताल।भाजपा वरिष्ठ नेता हेम आर्य व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बेतालघाट आम बाड़ी पहुच कर क्षेत्र में गौशाला का लोकार्पण किया।साथ ही भागवत गीता में शामिल हुए।

भाजपा नेता हेम आर्य ने बताया की शुक्रवार को आम बाड़ी में भगवान गिरी महाराज ने गौशाला के लोकार्पण सहित भागवत कार्यक्रम आयोजित किया था। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, विधायक सरिता आर्य, भागवत सिंह भोरियाल व मौजूदगी में गौशाला का लोकार्पण व शिलान्या किया गया। बताया कि महाराज ने बैलपड़ाव 47 गाय रखी है। बेतालघाट आम बाड़ी में 250 गाय रखी गई है।जिसके बाद सभी ने भागवत गीता में भी प्रतिभाग किया।क्षेत्र में गौशाला लोकार्पण को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान भाजपा नेता हेम आर्य में सभी का आभार व्यक्त किया।

शुभम कुमार ,गोपाल शिंग जारा, दलीप सिंह बोरा,तारा सिंह भंडारी लशम सिंह महरा,अर्जुन सिंह जलाल, उमेश जोशी,भवन सिंह,आनंद सिंह जलाल,आनंद सिंह रावत, प्रताप बोरा मनोज बधोड़ी, सादी राम, कमल पंत जेवंत देवी,राकेश कृति,रमेश शिवा, धन सिंह बोरा,राजू सिंह जारा, राकेश कृति, आदि लोग शमिल रहे।

You cannot copy content of this page