सब्जी लेने निकली 12 वर्षीय किशोरी लापता, हल्द्वानी पुलिस ने शुरू की तलाश ।

ख़बर शेयर करें

नैनीताल से अंकिता मेहरा की रिपोर्ट

हल्द्वानी। शहर के डहरिया क्षेत्र से 12 वर्षीय किशोरी के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। घर से सब्जी खरीदने निकली किशोरी देर शाम तक वापस नहीं लौटी, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

जानकारी के अनुसार प्राची माहेश्वरी सोमवार दोपहर प्रगति विहार फेज-2, डहरिया स्थित अपने घर से समता आश्रम गली में सब्जी लेने के लिए निकली थी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।

इसके बाद प्राची की मां किरण माहेश्वरी ने कोतवाली हल्द्वानी में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संभावित स्थानों पर पूछताछ की जा रही है।

परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को प्राची माहेश्वरी के संबंध में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे तो तत्काल 9917332744 पर संपर्क करें अथवा नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें। परिवार ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए उम्मीद जताई है कि प्राची जल्द सकुशल घर लौट आएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page