एनयूजे-आई नैनीताल की जिला कार्यकारिणी मे जिले के पत्रकारों को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

ख़बर शेयर करें

नैनीताल- नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट-इंडिया की उत्तराखंड इकाई के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जोशी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष संजय तलवार, कुमाॅऊ मण्डल अध्यक्ष दिनेश जोशी के निर्देश पर नैनीताल जिलाध्यक्ष डाॅ. नवीन जोशी ने अपनी जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया। श्री जोशी के अनुसार नैनीताल के गौरव जोशी को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हल्द्वानी के अनुराग वर्मा, कालाढूंगी के सतीश जोशी व भवाली के प्रवीण कपिल को जिला उपाध्यक्ष, नैनीताल की सुश्री कंचन वर्मा को जिला महिला उपाध्यक्ष, नैनीताल के नवीन पालीवाल को जिला महामंत्री, हल्द्वानी के अजय चैहान को जिला सचिव, भवाली यूएस सिजवाली को जिला उपसचिव, नैनीताल के दीपक कुमार को जिला कोषाध्यक्ष, रामनगर के नावेद सैफी को जिला संगठन मंत्री, रामनगर के राजीव अग्रवाल को जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को बधाई देने वालो में एनयूजे-आई के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय तलवार, आरडी खान, उपाध्यक्ष प्रो. गिरीश रंजन तिवारी, काशीराम सैनी, प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार त्यागी, प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मदत्त शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम चंद्र कनौजिया, प्रांतीय वित्तीय सलाहकार सरोज आनंद जोशी, प्रांतीय संरक्षक तारा चन्द्र गुर्रानी, अविकल थापियाल, कृष्ण कुमार गुप्ता, कुमायूँ मण्डल अध्यक्ष दिनेश जोशी, कुमाऊं मंडल महामंत्री भगवान सिंह गंगोला, कुमायूँ मण्डल सचिव हरीश भट्ट, मनोज लोहनी, कुमायूँ मण्डल उपसचिव रमेश यादव, कुमाऊं मण्डल प्रवक्ता डॉ.ज़फर सैफ़ी, जिला कार्यालय सचिव गोपाल जोशी, नैनीताल नगर अध्यक्ष अफ़ज़ल हुसैन फौजी, राजू पांडे, रामनगर अध्यक्ष गिरीश पांडे, महामंत्री चंद्रशेखर जोशी, सितारगंज नगर अध्यक्ष अतुल शर्मा, महामंत्री आशीष पांडे, काशीपुर महानगर अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह सेठी, रुड़की अध्यक्ष अरुण कुमार, हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष सैय्यद नावेद, प्रवीण चोपड़ा, अजय चैहान, मनोज कुमार पांडेय, गिरीश जोशी, सुशील शर्मा, कैलाश जोशी, शरद पांडे, त्रिलोक सिंह बिष्ट, धीरज भट्ट, अनुपम गुप्ता, ओपी अग्निहोत्री, मोहन जोशी, दलीप गाड़ियाँ, नितेश जोशी, चन्द्रसेन कश्यप, बंटी अरोड़ा, नावेद सैफ़ी, रोहित भट्ट, राजीव अग्रवाल, फरीद कुरैशी, प्रवीण कपिल, अजय चैहान, अनुराग वर्मा, राजू पांडे, कमल जोशी सहित समस्त पदाधिकारियों व सदस्य शामिल है।
फ़ोटो-पदाधिकारियो की फोटो।

You cannot copy content of this page