नैनीताल-खैरना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के गर्भवती होने से हड़कंप, अस्पताल पहुंचने से पहले परिजन लेकर गए

ख़बर शेयर करें

नैनीताल से अंकिता मेहरा की रिपोर्ट

नैनीताल। नैनीताल-खैरना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी के करीब आठ माह की गर्भवती होने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। दर्द की शिकायत के बाद परिजन किशोरी को उपचार के लिए बीडी पांडे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। चिकित्सकीय जांच के दौरान किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद परिजन भी हैरान रह गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को देने के लिए संबंधित कोतवाली में मेमो भेजा। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम अस्पताल पहुंचती, उससे पहले ही परिजन किशोरी को लेकर वहां से चले गए।

फिलहाल किशोरी के गर्भवती होने की परिस्थितियां स्पष्ट नहीं हो सकी हैं। मामले में पुलिस जांच के बाद ही स्थिति साफ होने की उम्मीद है। नाबालिग से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page