राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में शुरू हुआ सघन वन निर्माण, पर्यावरण प्रकोष्ठ और NCC ने किया पौधारोपण

ख़बर शेयर करें

रानीखेत। पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में मंगलवार को सघन वन निर्माण की शुरुआत की गई। इस पहल का नेतृत्व पर्यावरण प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. प्राची जोशी ने NCC 24 गर्ल्स और 79 बॉयज बटालियन के संयुक्त सहयोग से किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पुष्पेश पांडे के “ड्रीम प्रोजेक्ट” के अंतर्गत चल रहे इस अभियान में परिसर को हरित और सुंदर बनाने के लिए बड़े स्तर पर वृक्षारोपण किया जाएगा।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. पी.एन. तिवारी ने श्रमदान कर पौधारोपण किया और छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर पर्यावरणविद एवं भूतपूर्व जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. आशुतोष पंत का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने सघन वन के लिए निशुल्क 100 पौधे उपलब्ध कराए।

NCC की ओर से 24 गर्ल्स बटालियन की लेफ्टिनेंट डॉ. लक्ष्मी और 79 बॉयज बटालियन के लेफ्टिनेंट डॉ. शंकर के नेतृत्व में कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाए तथा उनकी देखभाल का संकल्प लिया।

इस पावन कार्य में छात्र संघ के पदाधिकारियों सहित श्री कृपाल नेगी एवं श्री ललित उपाध्याय का भी विशेष योगदान एवं सहयोग रहा।

प्राचार्य डॉ. पुष्पेश पांडे ने कहा कि “इस सघन वन से न केवल परिसर की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी विकसित होगी। यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित धरोहर होगी।”

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page