‘देवभूमि उद्यमिता योजना’ के अंतर्गत दो छात्राओं, सुहानी आर्या एवं रश्मि आर्या का तीन दिवसीय बूटकैंप के लिए हुआ चयन

ख़बर शेयर करें

शीतलाखेत/अल्मोड़ा: राजकीय महाविद्यालय, शीतलाखेत से ‘देवभूमि उद्यमिता योजना’ के अंतर्गत दो छात्राओं, सुहानी आर्या एवं रश्मि आर्या का तीन दिवसीय बूटकैंप के लिए चयन हुआ है। यह बूटकैंप 12 से 14 अगस्त तक ग्रामीण तकनीकी परिसर, गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान (NCIA), कोसी-कटारमल, अल्मोड़ा में योजना के दूसरे चरण के तहत आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को उद्यमशीलता के प्रति जागरूक करना, व्यावसायिक सोच विकसित करना और नवीन कौशल सिखाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
महाविद्यालय में प्रोफेसर ललन प्रसाद वर्मा ने दोनों बालिकाओं को 3 दिवसीय बूटकैंप के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और कैंप के दौरान नई तकनीक व व्यावहारिक व्यावसायिक विचार सीखने के लिए विशेष रूप से प्रोत्साहित किया। देवभूमि उद्यमिता योजना की नोडल अधिकारी डॉ० वसुंधरा लसपाल ने छात्राओं को उद्यमिता और स्वरोजगार के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी तथा इस बूटकैंप से अधिक से अधिक सीख लेकर अपना व्यवसाय शुरू करने और सीड राशि प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ० सीमा प्रिया, डॉ० प्रकाश चंद्र जांगी, डॉ० छात्र सिंह कठायत, डॉ० दीपिका आर्या, डॉ० लक्ष्मी मनराल, अनुज कुमार, विनोद रतन, कमल सिंह बनकोटी एवं हेमंत मनराल आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page