नैनीताल: सिल्वरटन होटल के समीप पुरी रोड का हिस्सा ध्वस्त, बढ़ी चिंता

ख़बर शेयर करें

नैनीताल से संध्या शर्मा की रिपोर्ट


नैनीताल। लगातार वर्षा के बीच सिल्वरटन होटल के समीप पुरी रोड का एक हिस्सा नीचे से ध्वस्त हो गया है। सड़क के नीचे की मिट्टी और सहारा देने वाली संरचना के क्षतिग्रस्त होने से सड़क का किनारा हवा में लटक गया है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
यह मार्ग स्थानीय लोगों और पर्यटकों के आवागमन के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। बरसात के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों में भू-क्षरण और सड़क क्षति की घटनाएं बढ़ जाती हैं, ऐसे में इस स्थान पर विशेष सतर्कता की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि प्रभावित हिस्से का शीघ्र तकनीकी निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाने चाहिए, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page