कुंभ मेला 2021 के लिये पी0आर0डी0 एवं स्वंय सेवकों का 15 दिवसीय पी0आर0डी0 प्रशिक्षण के शिविर का हुआ समापन

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर- जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत ने अवगत कराया हैं कि युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल बागेश्वर के तत्वाधान में कुंभ मेला ड्यूटी 2021 में तैनात होने वाले पी0आर0डी0 एवं स्वंय सेवकों का 15 दिवसीय पी0आर0डी0 प्रशिक्षण के शिविर का समापन मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी बागेश्वर के0एन0तिवारी व विशिष्ट अतिथि जिला क्रीडा अधिकारी बागेश्वर विनोद वल्दिया द्वारा तीनों विकास खंडों के 100 पी0आर0डी0 एवं स्वयं सेवको के सलामी के साथ किया गया।

इस अवसर पर विकास खंड कपकेाट के टीम कमाण्डर दान सिंह बघरी, बागेश्वर दीपा कोरंगा व गरूड हरीश कोरंगा के नेतृत्व में पी0आर0डी0 परेड को आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में सभी विषयों में विकास खंड कपकोट प्रथम, बागेश्वर द्वितीय तथा गरूड तृतीय रहें। बेस्ट कैडेट का पुरस्कार दीपा कोरंगा व प्रशिक्षण में सहयोगार्थ दान सिंह बघरी को सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page