ज्योलिकोट क्षेत्र में भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जनसंपर्क अभियान, ग्रामीणों से संवाद कर जानीं समस्याएं

ख़बर शेयर करें

नैनीताल से अंकिता मेहरा की रिपोर्ट

नैनीताल। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने बुधवार को नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के भीमताल ब्लॉक के ज्योलिकोट एवं आसपास के गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान के दौरान उन्होंने ग्रामीणों, भाजपा कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और व्यापारियों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

डॉ. आर्य ने ज्योलिकोट गांजा क्षेत्र में शक्ति केंद्र संयोजक सरियाताल दीवान सिंह अधिकारी सहित हरीश लाल, भूपेंद्र भट्ट, हरीश पाठक, जगदीश पांडे, जगदीश पाठक और उमेश चंद्र काण्डपाल से मुलाकात की। उन्होंने मौनपालन एवं मशरूम केंद्र से जुड़े लोगों से भी संवाद कर उनकी गतिविधियों और आवश्यकताओं की जानकारी ली।

इसके बाद वह मिशन इंटर कॉलेज, ज्योलिकोट पहुंचे, जहां प्रधानाचार्य सिस्टर शोभा एवं विद्यालय के शिक्षकों से शिक्षा व्यवस्था, विद्यार्थियों की आवश्यकताओं और अन्य शैक्षिक विषयों पर चर्चा की।

जनसंपर्क अभियान के दौरान डॉ. आर्य ने ज्योलिकोट बाजार में स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संगठन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इसके अलावा मल्ला बेलुवाखान क्षेत्र में भी उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर जनसमस्याओं की जानकारी ली।

उन्होंने नैनीताल स्थित प्रेमा जगाती सरस्वती विहार, वीरभट्टी में प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश से शिष्टाचार भेंट कर सामाजिक एवं शैक्षिक विषयों पर भी विचार-विमर्श किया।

डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने कहा कि जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझना और शासन व संगठन के माध्यम से उनके समाधान का प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रही है तथा जनता का विश्वास संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page