नैनीताल सड़क मार्ग के वल्दियाखान सड़क पर चीड़ के पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध

ख़बर शेयर करें


हल्द्वानी-नैनीताल सड़क मार्ग के वल्दिया खान पर आज दोपहर को सड़क पर चीड़ के पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया।मार्ग से जा रहे कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मौके से ही त्वरित जिला आपदा प्रबंधन पुलिस कार्यालय एवं प्रशासन के उच्चाधिकारियों को तत्काल फोन करते हुए तत्काल सड़क पर गिरे पेड़ को हटाते हुए यातायात सुचारू करने के निर्देश दिए। इस दौरान सड़क मार्ग पर फसे यात्रियों से कुमाऊं आयुक्त द्वारा धैर्य बनाने को कहा तथा उन्हें अवगत कराया कि शीघ्र ही मार्ग से पेड़ हटाकर यातायात को सुचारू किया जा रहा है।
इस दौरान अनेक बाईक व दोपहिया सवार यात्री जबरदस्ती पेड़ के किनारे/नीचे से वाहन को आगे ले जा रहे थे, जिन्हें सुरक्षा के दृष्टिगत कुमाऊं आयुक्त द्वारा रोका भी गया। उन्होंने सभी से अपील की कि वह ऐसे समय में धैर्य बनाए रखें, कभी भी जबरदस्ती वाहन को आगे न ले जाएंगे ताकि किसी भी प्रकार की घटना को रोका जा सके। इस घटना में किसी भी प्रकार से कोई क्षति नहीं हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page