(दुःखद समाचार)- नैनीताल सरोवर नगरी के पत्रकार रितेश सागर के निधन पर नगर में शोक की लहर

ख़बर शेयर करें

नैनीताल सरोवर नगरी में लगभग 12 वर्षो से पत्रकार के क्षेत्र कार्य कर चुके रितेश सागर आज बुधवार की सुबह निधन होने की खबर से नगर में शोक की लहर। जानकारी के मुताबिक रितेश सागर लगभग पांच माह से अस्वस्थ चल रहे थे। काफ़ी समय से उनका उपचार ऋषिकेश एम्स से चल रहा था। फिर कुछ बाद रितेश अपना उपचार हल्द्वानी से करा रहे थे। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। अपने पीछे माता-पिता व एक छोटे भाई को रोता बिलखता छोड़ गए हैं।आज बुधवार सुबह हल्द्वानी से उनके शव को नैनीताल उनके आवास लाया गया है। उनका अंतिम संस्कार के लिए दोपहर 12 बजे उनके निवास से प्रस्थान कर पाइंस घाट में किया गया। हिन्दू रीति के अनुसार उनका अंतिम संस्कार पाइंस घाट में किया जा रहा है। पत्रकार के साथ रंगकर्मी तथा अधिवक्ता रितेश सागर 48 के निधन पर नगर के समस्त पत्रकारों, रंगकर्मियों व अधिवक्तों के साथ अधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page