जन-जन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सेवा पखवाड़ा अभियान जारी

ख़बर शेयर करें

उप प्रधान निर्वाचन के दृष्टिगत ओखलकांडा एवं बेतालघाट के कार्यक्रमों की तिथियों में आंशिक संशोधन
अन्य सभी विकासखंडों में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार होंगे आयोजित

प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद नैनीताल में संचालित “सेवा पखवाड़ा” अभियान निरंतर जारी है। इसी क्रम में उप प्रधान निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशानुसार विकासखंड ओखलकांडा एवं बेतालघाट में प्रस्तावित कार्यक्रमों की तिथियों में आंशिक संशोधन किया गया है।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार पूर्व में 14 जुलाई, 2026 को विकासखंड ओखलकांडा में प्रस्तावित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम अब 20 जुलाई, 2026 को आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार 15 जुलाई, 2026 को लोहाली, विकासखंड बेतालघाट में प्रस्तावित कार्यक्रम अब 21 जुलाई, 2026 को आयोजित होगा।
जिलाधिकारी ने संबंधित सभी विभागों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे संशोधित तिथियों के अनुरूप आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करें, ताकि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने स्पष्ट किया कि ओखलकांडा एवं बेतालघाट के कार्यक्रमों की तिथियों में किए गए इस आंशिक संशोधन के अतिरिक्त जनपद के अन्य सभी विकासखंडों में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार यथावत आयोजित किए जाएंगे।

सेवा पखवाड़ा अभियान के माध्यम से राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं सेवाओं का लाभ अधिकाधिक पात्र नागरिकों तक पहुंचाने के साथ ही उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page