बेतालघाट ब्लॉक में ‌ जिला अध्यक्ष श्री सतीश नैनवाल जी ने ली न्याय पंचायत बूथ कमेटी की बैठक

ख़बर शेयर करें

आज नैनीताल के बेतालघाट ब्लॉक में ‌ जिला अध्यक्ष ,श्री सतीश नैनवाल जी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की न्याय पंचायत बूथ कमेटी स्तर की बैठक में बूथ कमेटी का गठन किया गया । जिसमें अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष विरेन्द्र भंडारी जी ने की‌। बूथों का गठन करके हुए जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल जी व पूर्व ‌विधायक नैनीताल व वर्तमान महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरिता आर्या जी, ने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार उत्तराखंड में पूरी तरह फेल है।

दूर दूर तक विकास दिखाई नहीं दे रहा है। कांग्रेस कार्यकाल में स्वीकृत कार्यों को आज अपना बताकर क्षेत्र की भोली भाली जनता को भाजपा ठगने का कार्य कर रही है।
बैठक में न्याय पंचायत अध्यक्ष बनाए गए, न्याय पंचायत बेतालघाट से सुरेश भट्ट जी घघंरेटी से श्याम सिंह मेहरा जी दाड़िम से भगीरथ आर्या जी को न्याय पंचायत अध्यक्ष मनोनीत किया गया ,बैठक में खष्टी बिष्ट जी हेम आर्या जी महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष चंपा बोरा जी एससी प्रकोष्ठ महिला कांग्रेस अध्यक्ष चम्पा बोरा जी एससी प्रकोष्ठ महिला कांग्रेस ब्लोक अध्यक्ष ललिता देवी जी जगंबाहादुर मेहरा जी शेखर दानीं जी , प्रकाश चंद्र आर्या जी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page