सुबह की सैर पर निकली बुजुर्ग महिला से झपटमारी, कानों से सोने के कुंडल खींचकर फरार हुए बदमाश

ख़बर शेयर करें

नैनीताल से अंकिता मेहरा की रिपोर्ट

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर में गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली एक बुजुर्ग महिला झपटमारी का शिकार हो गईं। दो बदमाश उनके कानों से सोने के कुंडल खींचकर फरार हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, हिम्मतपुर निवासी बुजुर्ग महिला रोज की तरह सुबह करीब 6:15 बजे टहलने के लिए घर से निकली थीं। इसी दौरान रास्ते में पहले से मौजूद दो युवकों ने उनका पीछा किया। मौका मिलते ही एक युवक ने पीछे से महिला के कानों से सोने के कुंडल झपट लिए और दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और लोगों में नाराजगी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

मुखानी थाना प्रभारी सुशील जोशी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page