नैनीताल में मोमोज रेस्टोरेंट में भीषण आग, पास की दुकान भी चपेट में; डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद बुझी लपटें

ख़बर शेयर करें

नैनीताल से अंकिता मेहरा की रिपोर्ट

नैनीताल। शहर के व्यस्त बाजार क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तमंग मोमोज रेस्टोरेंट में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बगल में स्थित एक फूड रेस्टोरेंट के हिस्से को भी अपनी चपेट में ले लिया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्रारंभिक आशंका है कि आग गैस सिलेंडर से जुड़े हादसे के कारण लगी, हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

आग से दोनों प्रतिष्ठानों में रखा फर्नीचर, रसोई का सामान, विद्युत उपकरण और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

राहत की बात यह रही कि घटना के समय मौजूद सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। अग्निशमन विभाग नुकसान का आकलन करने के साथ-साथ आग लगने के कारणों की जांच में जुटा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page