हिमपात के बाद दूसरे दिन भी सरोवर नगरी में निकली चटख धूप

ख़बर शेयर करें

हिमपात के बाद शनिवार व रविवार को चठख धूप ने सरोवर नगरी नैनीताल की रौनक में चार चांद लगा दिए है, शुक्रवार रात हिमपात के बाद शनिवार व रविवार को भी सुबह से ही नैनीताल में एक विशेष रौनक देखने को मिल रही है, खिली धूप में पर्यटक सरोवर में नाव में बैठ कर दूरतक का नजारा अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं तो कहीं पैडल बोट में मस्ती करते नजर आ रहे है, हालांकि इस बार बर्फ वारी कुछ देर से में हुई है परन्तु पर्यटको के लिए यह बहुत अहम है, कहते हैं देर आये दुरुस्त आये,सिर्फ पर्यटक ही नहीं वरन् होटल व्यवसाय नाव चालकौ टैक्सी चालकौ आदि सभी के लिए यह शनिवार व रविवार खूबसारी खुशियाँ लेकर आया है, जिस चीज़ का इन्तजार लोग बीते कई दिनों से कर रहे थे आखिर वो सुनहरा मौका आ ही गया, सही मायने में कहा जाए की विश्व प्रसिद्ध कही जाने वाली सरोवर नगरी में अगर दूर देशों से आये हमारे मेहमानों को यहाँ कुछ अच्छा लगता है तो प्रति वर्ष आने वाले पर्यटकों की संख्या में व्रद्धि जरूर होती है। जिससे यहां के नागरिकों को अपने रोजगार की आमदनी बढ़ोत्तरी में सुनहरा अवसर मिलता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page