पर्यटकों का वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा, एक ही परिवार के दो लोगों की हुई मौत

ख़बर शेयर करें

नैनीताल शहर के कालाढूंगी मार्ग में पर्यटकों का वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। बताया जा रहा रहा है कि हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर ही घंटों रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों और शवों को खाई से बाहर निकाला जहां से घायलों को पहले कालाढूंगी स्वास्थ्य केंद्र सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सोनीपत जीवन नगर हरियाणा निवासी तिलक राज दुआ अपने परिवार के साथ घूमने के लिए नैनीताल आए हुए थे। शनिवार दोपहर लगभग एक बजे वह अपनी कार से वापस लौट रहे थे। वह कालाढूंगी रोड में प्रिया बैंड के पास पहुंचे ही थे कि अचानक कार के ब्रेक फेल हो गए उन्होंने कार नियंत्रित करनी चाहिए मगर तब तक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में उनकी 42 वर्षीय पत्नी रिया दुआ 19 वर्षीय बेटी डिंपल दुआ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक अन्य बेटी काम्या दुआ और 8 वर्षीय कार्तिक बत्रा बुरी तरह चोटिल हो गए स्थानीय लोगों और पुलिस ने किसी तरह पहले घायलों को खाई से बाहर निकाला और उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी भिजवाया जिसके बाद पुलिस ने करीब साढे 3 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर शवों को बाहर निकाला कालाढूंगी है सो राजवीर सिंह ने बताया कि हादसे में तिलक राज दुआ को भी थोड़ी बहुत चोटें आई हैं जबकि काम्या और कार्तिक बुरी तरह जख्मी है। जिनको कालाढूंगी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है साथ ही मृतकों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page