अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार; चार की मौत, दो गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें

नैनीताल से अंकिता मेहरा की रिपोर्ट

अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा चायखान-बलिया बेगानिया मोटर मार्ग पर बलिया गांव के पास हुआ, जहां एक मारुति ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।


सूचना मिलते ही लमगड़ा थाना पुलिस, स्थानीय ग्रामीण और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद खाई में उतरे रेस्क्यू दल ने सभी लोगों को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, कार में कुल छह लोग सवार थे और सभी बलिया गांव के निवासी थे।
हादसे में राजेंद्र सिंह बेलवाल (40), जगदीश सिंह (35), लछम सिंह (56) और पान सिंह (50) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, राजेंद्र सिंह का 18 वर्षीय बेटा सचिन बेलवाल और गोपाल सिंह (45) गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लमगड़ा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल अल्मोड़ा रेफर किया गया। दोनों का इलाज जारी है।
हादसे के बाद पूरे बलिया गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page