भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ, जिला हरिद्वार द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया आयोजित

ख़बर शेयर करें


हरिद्वार- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ, जिला हरिद्वार द्वारा गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार में IQAC विभाग के तत्वावधान में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक आदेश चौहान (रानीपुर विधानसभा) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने की। अपने संबोधन में उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए प्रत्येक नागरिक से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर डॉ. संदीप गौड (जिला प्रभारी एवं प्रदेश सह-संयोजक, चिकित्सा प्रकोष्ठ, उत्तराखंड) ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन का आधार ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की अमूल्य धरोहर हैं। डॉ. विकास दीक्षित (जिला संयोजक, चिकित्सा प्रकोष्ठ, हरिद्वार) ने चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा समय-समय पर समाजहित एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम में प्रमोद शर्मा (प्रकोष्ठ संयोजक, हरिद्वार), विपिन शर्मा (मंडल अध्यक्ष, भाजपा), डॉ. प्रणव यादव एवं गौरव मनोचा (जिला सह-संयोजक, चिकित्सा प्रकोष्ठ, हरिद्वार) की विशेष उपस्थिति रही।
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की ओर से प्रो. पंकज मदान (निदेशक, IQAC), डॉ. निशांत कुमार (संयुक्त निदेशक, IQAC), डॉ. चिरंजीब बनर्जी (उप निदेशक, IQAC), प्रो. नवनीत (वनस्पति विज्ञान विभाग), डॉ. संदीप (वनस्पति विज्ञान विभाग) एवं डॉ. विपिन कुमार अपनी संपूर्ण टीम सहित कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पार्षद नागेंद्र राणा की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। सभी वक्ताओं ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान मातृ सम्मान, प्रकृति संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का अद्भुत संगम है, जो समाज में पर्यावरण के प्रति जनभागीदारी को सशक्त बनाने का कार्य कर रहा है।
भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ, जिला हरिद्वार ने सभी नागरिकों से इस अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने का आग्रह किया, ताकि हरित, स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में सभी अपनी सक्रिय भागीदारी निभा सकें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page