कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने ली फ्लैट्स मैदान में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ परेड सलामी

ख़बर शेयर करें
कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य

नैनीताल – राष्ट्र का 72वाॅ गणतंत्र दिवस जिले भर में पूरे 1 के साथ मनाया गया। फ्लैट्स मैदान में आयोजित भव्य परेड की सलामी परिवहन मंत्री श्री यशपाल आर्य द्वारा ली गयी। कार्यक्रम में उनके द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को सम्बोेधित करते हुए मंत्री श्री आर्य ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वतन्त्रता संग्राम के रणबांकुरो के बलिदान का प्रतिफल है कि आज हम आजाद देश के नागरिक हैं तथा विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे है।
श्री आर्य ने भारतीय संविधान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान ने देश के सभी नागरिकों को अधिकारों के साथ ही मौलिक कर्तव्य भी निर्धारित किए हैं।

श्री आर्य ने कहा कि हमें अपने अधिकारों का प्रयोग इस प्रकार करना चाहिए कि दूसरे व्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन न हो। हमें अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का पालन भी पूरी निष्ठा से करना चाहिए। प्रत्येक नागरिक को कर्तव्य बोध होना चाहिए। उन्होंने राज्य तथा केन्द्र सरकार द्वारा चलाये जा रही विभिन्न जन काल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दी।
अपने सम्बोधन विधायक श्री संजीव आर्य ने सभी को गणतन्त्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी भाग्यशाली है कि हम एक स्वतन्त्र देश के नागरिक है देश को एकता के सूत्र में पिरोये रखने में भारतीय संविधान का विशेष योगदान है।


फ्लैट्स मैदान में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री श्री यशपाल आर्य द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय थापा, इस्रार अहमद, लता खत्री, भूपेन्द्र सिंह पटवाल, हीरा सिंह कार्की, केवलानन्द पाठक, दान सिंह के साथ विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिता में विभिन्न बच्चों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page