पुलिस विभाग में भर्ती प्रक्रिया की हुई शुरुआत-सीएम
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को देर सायं मुख्यमंत्री आवास में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भेंट कर...
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को देर सायं मुख्यमंत्री आवास में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भेंट कर...
देहरादून- एक प्रमुख वैक्सीन निर्माता, इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स लिमिटेड (आईआईएल) - ने देश में बकरियों की आबादी के लिए ’गोट पॉक्स...
केएल डीम्ड-टु-बी यूनिवर्सिटी ने की अपने 11वें दीक्षांत समारोह की मेज़बानी; 3,650 छात्रों ने प्राप्त की स्नातक, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट...
देहरादून/हरिद्वार। प्रोजेक्ट ‘मुस्कान’ के तहत प्रभा खेतान फाउंडेशन और एजुकेशन फॉर ऑल ट्रस्ट एवं श्री सीमेंट की तरफ से संयुक्त...
देहरादून- श्री नन्द लाल शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन, को माननीय शिक्षा, भाषा और संस्कृति मंत्री, हिमाचल प्रदेश सरकार...
देहरादून- बैंक ऑफ बड़ौदा ने सुपर-मॉडल और फिटनेस प्रेमी मिलिंद सोमण के साथ ’ग्रीन राइड - एक पहल स्वच्छ हवा...
पेटीएम ने अपनी रेंट पेमेंट सर्विसेज का विस्तार किया, कार एवं फर्नीचर रेंटल्स तथा वेडिंग वेन्यू पेमेंट को अपनी सर्विसेज...
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कहा कि युवाओं को देश को लीडरशीप देनी है। हमारे देश के...
भगवत गीता हजारों साल से लाखों लोगों केलिए एक प्रकाशपुंज बना हुआ हैI मानवता को यह इतिहास के एक ऐसे...
देहरादून भारत में विकसित फ्लिपकार्ट ग्रुप के डिजिटल बी2बी मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट होलसेल ने अपने किराना एवं रिटेलर सदस्यों को खरीददारी का बेहतर अनुभव देने के लिए ’स्कैन 2 बाय’ फीचर अपने ई कॉमर्स ऐप पर शुरु कर दिया है। ‘स्कैन 2 बाय’ का लक्ष्य है स्टोर में आकर खरीददारी करने वाले सदस्यों के बीच ईकॉमर्स को बढ़ावा देना, यह फीचर इस प्लैटफॉर्म के विज़न ’बिज़नेस बनाए आसान’ को मजबूती प्रदान करेगा। प्लैटफॉर्म के ऐप के जरिए सभी 28 फ्लिपकार्ट होलसेल बैस्ट प्राइस स्टोर्स के लिए जारी किया गया यह फीचर ’स्कैन 2 बाय’ लांच के केवल 10 दिनों के भीतर इस उपलब्धि का गवाह बना है की स्टोर में आकर खरीददारी करने वाले सदस्यों के बीच ईकॉमर्स अपनाए जाने में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। आदर्श मेनन, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं हैड, फ्लिपकार्ट होलसेल ने कहा, ’’फ्लिपकार्ट होलसेल निरंतर छोटे किराना और एमएसएमई उद्यमों की वृद्धि एवं समृद्धि पर ध्यान देता है। इसी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए हमने अपने ईकोसिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए एक और कदम उठाया है जिसके तहत हमने अपने सदस्यों के लिए प्रौद्योगिकी की ताकत उपयोग किया है। हमारे स्टोर में आकर खरीददारी करने वाले अपने सदस्यों को ईकॉमर्स के फायदे देने से ईकॉमर्स को अपनाए जाने में तेज़ी आएगी तथा किराना व रिटेल कारोबारियों को व्यापार में सुविधा व आसानी होगी। भारत में विकसित प्लैटफॉर्म होने की वजह से छोटे कारोबारियों व किराना दुकानदारों की परेशानियों को समझते हैं और इसलिए उनकी ईकॉमर्स यात्रा को कामयाब बनाने के लिए हम उनके साथी बनकर उनके लिए नए-नए समाधान लाते रहेंगे।’’ इसके साथ, फ्लिपकार्ट होलसेल का लक्ष्य है की किराना कारोबारियों को ईकॉमर्स अपनाने में जो तकनीकी अड़चनें आती हैं उनका समाधान किया जाए। यह फीचर किराना कारोबारियों को सुविधा देता है कि वे स्टोर के जाने-पहचाने माहौल में डिजिटल कार्ट खरीद कर सकें।
You cannot copy content of this page