नैनीताल एसएसपी सुनील कुमार मीणा को पुलिस के अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारी गणों ने दी विदाई

ख़बर शेयर करें


श्री सुनील कुमार मीणा IPS एस.एस.पी. नैनीताल पद से एस.एस.पी. कार्मिक पुलिस मुख्यालय पद पर स्थानांतरण के पश्चात जनपद नैनीताल पुलिस के अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारी गणों द्वारा आज दिनाँक 16 जनवरी 2021 को नैनीताल पुलिस मुख्यालय (रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल स्थित प्रांगण) में भाव-भीनी विदाई दी गयी।


श्री सुनील कुमार मीणा 2007 RR बैच के आई.पी.एस. अधिकारी है। श्री सुनील कुमार मीणा का एस.एस.पी. नैनीताल के पद पर कुल 2 वर्ष 16 दिन का कुशल नेतृत्व रहा। इस दौरान इनके द्वारा नशे के विरुद्ध विभिन्न कार्यवाही करते हुए नशे के तस्करों पर लगाम कसी गयी।
इसके अतिरिक्त सुगम यातायात व्यवस्था के संचालन, हत्या, चोरी, की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं गुमशुदा बच्चों की सकुशल बरामदगी में महत्वपूर्ण योगदान रहा।
श्री सुनील कुमार मीणा IPS एस.एस.पी. नैनीताल से पूर्व कमांडेंट 46 वाहिनी पीएसी रुद्रपुर, उधम सिंह नगर,
पुलिस अधीक्षक चमोली,
पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा, कमांडेंट आई.आर.बी.-II 40 वाहिनी पीएसी हरिद्वार एवं ए.एस.पी. हरिद्वार के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page