सतोली गांव में छेड़खानी के आरोप पर बवाल, ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़कर कंडाली से पीटा

ख़बर शेयर करें

https://www.facebook.com/share/v/1bRYPo6nD4/

नैनीताल से अंकिता मेहरा की रिपोर्ट


रामगढ़ (नैनीताल)। नैनीताल जिले के रामगढ़ विकासखंड के सतोली गांव में दो युवकों पर युवतियों से कथित छेड़खानी का आरोप लगने के बाद जमकर हंगामा हो गया। आरोप है कि घटना के बाद ग्रामीणों ने दोनों युवकों को मौके पर पकड़ लिया और उनकी कंडाली (बिच्छू घास) से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों युवकों पर गांव की युवतियों से अभद्र व्यवहार और छेड़खानी का आरोप लगाया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया। वायरल वीडियो में एक युवती कंडाली से दोनों युवकों की पिटाई करती हुई दिखाई दे रही है, जबकि आसपास बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं।

हालांकि, इस मामले में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान या कार्रवाई की पुष्टि नहीं की गई है। घटना के संबंध में वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page